दुष्कर्म पीड़िता की फोटो वायरल करने में दो के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर, मई 28 -- मसवासी। दुष्कर्म पीड़िता की फोटो आरोपी युवक के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और परिवार को धमकाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी के साथ वर्ष 2024 में दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद से परिवार पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप के अनुसार, बीते 25 मई की रात एक आरोपी ने पीड़िता की फोटो अपने साथ जोड़कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। इसके अलावा, आरोपी पक्ष पर गांव में परिवार को बदनाम करने का भी आरोप है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.