बस्ती, अगस्त 4 -- बस्ती। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता पर मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुलह के लिए राजी नहीं होने पर आरोपी लगातार डराधमका रहे हैं। इस बीच पीड़िता की शादी तय होने की जानकारी मिलने पर आरोपी वर पक्ष के घर पर पहुंच गए। यहां पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर बताया कि लड़की की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। इसके बाद शादी टूट गई। साथ ही यह भी बोले कि अब कहीं भी पीड़िता की शादी नहीं होने देंगे। प्रकरण में कप्तानगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में उन्होंने 2023 में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में आरोप-पत्र थाने से न्याय...