दुष्कर्म पीड़िता का नंबर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर डाला
गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी और उसकी महिला मित्र पर मोबाइल नंबर इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, नंबर सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद नौ सितंबर की शाम से अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज आने लगे। आरोप है कि कॉल करने वाले लोग गाली-गलौज करने के साथ उससे अभद्र सवाल भी पूछ रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। मामले में आरोपी जेल गया था और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर उसका निजी मोबाइल नंबर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, नंबर सार्वजनिक होने के बाद उसके मोबाइल पर लगातार अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.