संभल, मई 21 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित ईंट भट्टे पर महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात पीड़िता का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपनी 55 वर्षीय पत्नी के साथ करेली रोड स्थित ईंट भट्टे पर चौकीदारी का कार्य करता था। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे भट्टा स्वामी और उसके दो साथियों ने महिला के पति को शराब लेने के बहाने चंदौसी भेज दिया। इसी दौरान भट्टा स्वामी के एक साथी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- चन्दौसी में ईंट-भट्ठे पर महिला से रेप, आरोपी मुठभेड़ में दबोचा पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नसीम बतोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था...