फतेहपुर, मार्च 2 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर सोमवार सुबह एक युवती का शव खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा रखा था। सोमवार को कोर्ट में बयान होने थे। उसके पहले उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच में जुट गई है। दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत में है। गांव निवासी युवती का शव गांव से करीब एक किमी दूर गोवर्धन प्रजापति के चने के खेत में पड़ा मिला। मृतका की मां ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह सो गई थीं। इसी दौरान बेटी वहां से निकल गई। खोजबीन के बाद रात करीब ढाई बजे वह अचेत अवस्था में खेत में मिली। शव के पास जहर की पुड़िया, एक खाली बोतल, सफेद पालीथीन में मोबाइल चार्जर, नकाब, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.