संतकबीरनगर, नवम्बर 22 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धनघटा पुलिस ने दुष्कर्म और पीड़िता का वीडियो वायरल करने के मामले में जांच के दौरान जानकारी में आए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। थाना धनघटा पर पीड़िता ने अभियुक्त देवीशरन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी चिउटाडांड़ थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गई। आरोपी देवीशरन शर्मा को 31 अक्टूबर को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया था। विवेचना से अभियुक्त आकाश सिंह निवासी चोरमरा थाना धनघटा का नाम भी प्रकाश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.