दुष्कर्म जैसे अपराध मासूमों के मन में उम्रभर का जख्म.; बच्ची से हैवानियत में सजा सुनाते हुए बोले जज
निखिल पाठक, मई 14 -- दिल्ली की तीस हजारी स्थित विशेष पॉक्सो अदालत ने वर्ष 2017 में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी अमिताज निषाद उर्फ दिनेश को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राणा दीपक सिंह की अदालत ने सजा सुनाते हुए कहा कि ऐसे अपराध मासूमों के मन पर उम्रभर का जख्म छोड़ जाते हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं पीड़िता के मानसिक और भावनात्मक विकास पर गहरा और स्थायी असर डालती हैं। अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए 10.50 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की नई निर्भया संग बस में हुई दरिंदगी और इलाज ना कराने की मजबूरी रुला देगी अदालत ने दोषी अमिताज को पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत दस वर्ष, आईपीसी की धारा 363 के तहत तीन साल और धारा 366 के तहत पांच साल की सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.