लखनऊ, मार्च 19 -- मड़ियांव इलाके के पीपा पुल के पास सूनसान इलाके में बुधवार शाम 17 वर्षीय किशोरी से उसके मौसा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। धक्का देकर किशोरी भागी तो मौसा ने उसे नदी में फेंककर मार डाला। इसके बाद अपहरण की कहानी रचकर परिवारीजनों और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस की घंटों तफ्तीश के बाद सीसी फुटेज से घटना का राज खुला। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी का शव अर्धनग्न हालत में निकाला। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकारी। पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक किशोरी अपने भाई के साथ कई सालों से मौसा-मौसी के साथ रह रही थी। वह कुछ दिन से बीमार थी। 32 वर्षीय मौसा बुधवार शाम बाइक से किशोरी को दवाई दिलाने जाने की बात कहकर निकला था। इस...