सीतापुर, जून 24 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने अपने ही दोस्त की 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन परिवार के अन्य लोगों को आता देख आरेापी धमकाते हुए भाग निकला। गंभीर रूप से घायल पीड़िता का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। बिसवां के लहरपुर रोड निवासी नीलू ने मंगलवार रात ने पीड़िता के पिता के साथ शराब पी। दोनों घुमंतु समाज के हैं। आसपास ही टेंट लगाकर रहते हैं। देर रात किशोरी शौच के लिए बाहर निकली थी। इस बीच नशे में धुत नीलू ने किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशेारी के चीख पुकार मचाने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर व चे...