दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने व धमकी, केस दर्ज
सुल्तानपुर, मई 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद आरोपी द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी 15 मई की शाम उसके घर पहुंचा और सुलह न करने पर उसे तथा उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- मुकदमे में गवाही को लेकर पीड़ित पक्ष को दी धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.