पीलीभीत, मार्च 23 -- पूर्व में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में दर्ज मुकदमे में समझौता न करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर थाना अमरिया में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि सात फरवरी 2026 को उसने आकाश पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम भमौरा थाना न्यूरिया के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना करते हुए न्यूरिया पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। जमानत मिलने के बाद आरोपी जेल से रिहा हो गया। जिसके बाद से आरोपी उसके साथ और अन्य गवाहों के साथ समझौता करने का दबाव बनाने लगा। 15 मार्च 2026 को आरोपी आकाश अपने साथी खेमकरन औ...