रामपुर, अगस्त 23 -- मसवासी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने मुरादाबाद रेंज के डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे की विवेचना थाना स्वार से हटाकर किसी अन्य थाने से कराने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, थाना स्वार में 6 अगस्त को दिलशेर, सलीम और गुलनाज के खिलाफ बीएनएस की धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि विवेचक द्वारा पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद निष्पक्ष और वैधानिक तरीके से विवेचना नहीं की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना से संबंधित बाजपुर और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन, मुरादाबाद के होटल तथा दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे की सीसीटीवी फुटेज और संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं, लेकिन पुलिस ने समय रहते इन्हें सुरक्षित कराने का प्रयास नहीं किया। उसने थाना पुलिस पर ल...