गाजीपुर, मई 7 -- दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से मेडिकल की पढ़ाई के दौरान छात्र ने शारीरिक संबंध बनाया तथा बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कानपुर निवासी आरोपी युवक तुषार शुक्ला को बुधवार की देर शाम जफरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के अनुसार कानपुर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही स्थानीय थाना क्षेत्र की एक युवती ने तुषार शुक्ला निवासी महावीर नगर आवास योजना पनकी, बहादुर नगर जिला कानपुर के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज बुधवार को आरोपी युवक छात्रा से मिलने क्षेत्र में आया हुआ था जिसकी सूचना पर एसओ बागीस विक्रम सिंह ने उसे जफरपुर गांव स्थित त...