नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने कंपनी के एचआर मैनेजर को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया। अदालत ने शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने और गलत साक्ष्य देने पर कार्रवाई के आदेश दिए। दरअसल नोएडा के फेज-3 थाने में 25 मार्च 2025 को एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई। उसने कंपनी के एचआर मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने शिकायत में कहा था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर होटल में बुलाकर एक साल से अधिक समय तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। अदालत में केस के ट्रायल के दौरान महिला अपने आरोप से मुकर गई। अदालत को बताया कि उसकी नौकरी नियमित नहीं थी। वेतन भुगतान में देरी से वह नाराज थी। सहकर्मियों की सलाह पर वह पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.