दुष्कर्म के मामले में मुम्बई पुलिस ने सगे भाई को किया गिरफ्तार
अयोध्या, जून 13 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। मुंबई के मालवनी थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को मुंबई पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से किया। मुम्बई पुलिस के अनुसार मालवनी थाना, जिला मालाड में दर्ज मुकदमा के तहत जांच की जा रही है। इसी मामले में इनायतनगर थाना क्षेत्र के सगे भाईयों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मालवनी थाने की महिला उपनिरीक्षक मीना मरे अपनी टीम के साथ इनायतनगर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में दोनों आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, जहां दोनों मौजूद मिले। पुलिस ने मुकदमे की जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर करीब दो बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उनके पिता को भी दी गई। तलाशी के दौरान पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.