प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे विवाहिता घर में अकेली बैठकर कपड़े सिल रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक नशे की हालत में घर में घुसा और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता के साथ मारपीट की। जबरन दुराचार किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया था। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया अभियोग पंजीकृत कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...