मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में छपार पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सहित दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। जबकि लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 14 वर्षीय लड़की को गांव के ही एक युवक अपने साथी के साथ रामपुर तिराहे पर लेकर आया था। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही मोबाइल वीडियो भी बना ली। इस मामले में थाना प्रभारी मोहित सहरावत ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अदनान व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दो वर्ष पूर्व भी घर से बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.