दरभंगा, अप्रैल 26 -- लहेरियासराय। महिला थाने की पुलिस ने कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस की मदद से शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के धबोलिया गांव निवासी अभिषेक कुमार राय है। बताया जाता है कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से आरोपी युवक अभिषेक एक वर्ष से फोन पर बातचीत करता था। इस बीच अभिषेक किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। किशोरी ने जब शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपित युवक ने उसे बंद कमरे में शादी का झांसा देकर गर्भपात करा दिया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज इसके बाद परिजन ने किशोरी को ले जाकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। म...