बागपत, फरवरी 16 -- बागपत। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को एक ही परिवार के चार लोग पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने खुद को आग लगाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद लोगों व पुलिस कर्मियों ने पेट्रोल की बोतल छीनकर उन्हें आग लगाने से बचाया। इस दौरान परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई और महिलाएं रोने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को पुलिस अधिकारियों के पास ले गई। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला परिवार सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। परिजनों के अनुसार, गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर ने नवंबर माह में किराए पर क्लीनिक शुरू किया था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी एक युवती से नजदीकी बढ़ी और करीब एक महीने बाद वह युवती को अपने साथ लेकर फ...