बागपत, फरवरी 16 -- बिलोचपुरा गांव का एक पीड़ित परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। बेटी से रेप के आरोपी पर कार्रवाई नही होने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह को अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इससे कलेक्ट्रेट में अफरा तफ़री मच गई। बताया कि परिवार की युवती एक माह पूर्व घर से चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में परिजनों ने एक चिकित्सक पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित होकर परिवार के पांच सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचेऔर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम ज्योति शर्मा ने महिलाओं से किसी तरह से बोतल छीनी। सूचना मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.