मुजफ्फरपुर, मई 8 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को एआईएमआईएम एवं राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अख्तरुल ईमान, विधायक शंकर प्रसाद यादव तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। नेताओं ने कहा कि घर से महज दो सौ मीटर दूर जंगल में बच्ची के साथ दरिंदगी की गई और हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया। नेताओं ने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। पुलिस अधीक्षक से आरोपितों की गिरफ्तारी करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.