दुमका, जुलाई 10 -- दुमका, प्रतिनिधि।महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के फरार आरोपी बॉबी यादव उर्फ डेविल के घर की नगर थाना की पुलिस ने कुर्की जब्ती की। यह कार्रवाई नगर थाना की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की है। आरोपी बॉबी यादव का मकान दुमका शहर के इंदिरा नगर जरुवाडीह मुहल्ले में है। नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार को आरोपी के घर पहुंची और घर के चौखठ, दरवाजा, वर्तन आदि सामानों को जब्त कर थाने ले आई।

दुष्कर्म और हत्या का मामला बता दें कि बासुकीनाथ की एक युवती ने बेदिया गांव के विकास केवट नाम के युवक के साथ 24 सितम्बर 2021 में प्रेम विवाह की थी। शादी के एक माह के बाद ही पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर बेदिया डंगाल में फेंक दिया गया था...