दुष्कर्म के बाद सहमी 12वीं की छात्रा, घटना के बाद से स्कूल जाना छोड़ा, परिवार भी सदमे में
सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में 12वीं की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और बंधक बनाए जाने के मामले ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद से नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। परिजनों का कहना है कि बेटी इतनी सहम गई है कि अब घर से बाहर निकलने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही। परिवार भी सामाजिक बदनामी और लोगों की बातों के डर से खुद को घर में कैद महसूस कर रहा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना वाले दिन के बाद से उनकी बेटी पूरी तरह बदल गई है। पहले पढ़ाई में अच्छी और सामान्य रहने वाली छात्रा अब ज्यादातर चुप रहती है। वह लगातार डर और तनाव में है। कई बार उसने यह तक कह दिया कि अब वह जीना नहीं चाहती। इसके बाद परिवार के लोग हर समय उसे समझाने और संभालने में लगे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.