पूर्णिया, मार्च 10 -- धमदाहा, एक संवाददाता।ससुराल वालों पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को छुपाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष ने महिला को घरेलू प्रताड़ना दी और ससुर ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत महिला ने कई बार मायके वालों से की थी। 8 मार्च की सुबह महिला के गायब होने की खबर मिली। मायके वाले धमदाहा नेहरू चौक पहुंचे तो घर में महिला नहीं मिली। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसके बयान पर थाना क्षेत्र में घर से 400 मीटर दूर एक बंद कमरे की जमीन पर शव बरामद हुआ। शव के ऊपर बोरी डालकर मुर्गी का दाना भरा हुआ था जो लाश छुपाने की नीयत को दर्शाता है। पीड़िता की मां ने मृतिका के पति धीरज कुमार मेहता उर्फ धीरेंद्र मेहता, ससुर टुनटुन मेहता, देवर नीरज मेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.