रामपुर, मई 3 -- केमरी। सात साल के मासूम की कुकर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी रेहान को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने दुष्कर्म की घटना को छिपाने के लिए बच्चे की हत्या की थी। आरोपी को शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया था। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर का सात वर्षीय पुत्र गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में नर्सरी का छात्र था। बीती 14 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे वह गांव में ही देखा गया था, लेकिन पांच बजे के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। यह भी पढ़ें- मासूम से कुकर्म के बाद राज खुलने के डर से किया कत्ल, आरोपी को एनकाउंटर में लगी गोली परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शु...