आरा, अप्रैल 29 -- आरा, हि.सं.। गीधा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात विशुनपुरा गांव में छापेमारी कर अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद युवती की हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित विशुनपुरा गांव निवासी धनेज राम का पुत्र सुधीर राम है। वह करीब दो साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। एसपी राज की ओर से बुधवार को जारी प्रेस बयान के जरिए यह जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2023 को विशनपुरा गांव की रहने वाली एक युवती को अगवा कर बाद दुष्कर्म किया गया था। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसकी हत्या भी कर दी गयी थी। यह भी पढ़ें- युवती की हत्या में फरार आरोपी शुभम पर 50 हजार का इनाम उस मामले में युवती के परिजनों की ओर से सुधीर राम सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए नामजद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.