फिरोजाबाद, मार्च 2 -- थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पचोखरा क्षेत्र निवासी युवती राजीव गांधी कंप्यूटर केंद्र पर कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाती है। वहीं पर सीटू उर्फ पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राजन सिंह निवासी कोटकी थाना पचोखरा हाल निवासी उस्मानपुर थाना खदोली जनपद आगरा कंप्यूटर शिक्षा सिखाता है। युवती के पिता का कहना है पुष्पेंद्र ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अधिकारियों से अच्छे संबंध होने की बात कह कर झांसे में ले लिया। आरोप है युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता का कहना है 25 फरवरी को छुट्टी होने के बाद युवक ने उसे रोक लिया और कंप्यूटर सेंटर पर जबरन धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ...