सीतामढ़ी, मई 24 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। बेलसंड थाना के पताही पंचायत की भोरहा टोला घुसुकपुर में नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफना देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने बताया कि भोरहा टोला घुसुकपुर गांव निवासी आसमीन खातून के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आवेदन में मो. भांगर शेख, मो. रियाज, गुलाब दर्जी, अली दर्जी, फिरोज दर्जी, मायरा खातून समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि उसका पति इब्राहिम शेख और पुत्र इमरान मुंबई में मजदूरी करते हैं। तीन अप्रैल को वह गेहूं की दौनी कराने सुंदरपुर गई थी। रात करीब साढ़े दस बजे घर लौटने पर उसने देखा कि उसकी पुत्री साबिया प्रवीण...