अमरोहा, मई 16 -- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गर्भपात कराने के आरोप में आदमपुर पुलिस ने झोलाछाप को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीया नाबालिग के संग करीब छह माह पूर्व खेत पर गांव युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर घर वालों को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। उधर, पीड़िता गर्भवती हो गई। बीती 28 मार्च को पड़ोसी युवती द्वारा बहाना कर पीड़िता को घर से बुला लिया। इसके बाद आरोपी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक झोलाछाप के पास ले गए, जहां उसने नाबालिग का गर्भपात करा दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। गर्भपात कराने वाली झोलाछाप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...