दुष्कर्म के बाद डराकर भगा ले गया युवक, आहत युवती ने पिया तेजाब
बुलंदशहर, जून 13 -- बुलंदशहर के कोतवाली ककोड़ के झाझर क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसे डराकर आरोपी घर से ले गया और रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर आरोपी ने अपने भाइयों को बुला लिया। युवती पर निकाह करने का दबाव बनाया और वापस घर लाकर उसे निकाल दिया। इससे आहत युवती ने तेजाब का सेवन कर लिया। पुलिस ने आरोपी और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि पांच जून को उसके माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे। घर पर वह अकेली थी। तभी दूसरे मोहल्ले का युवक उसके घर में घुस आया और कमरे में खींचकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे साथ चलने का दबाव बनाया। न चलने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह उसके साथ चली गई। वह उसे जेवर से मथुरा रोड पर ले जाने लगा। इस बीच पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.