कन्नौज, जुलाई 11 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने और गर्भपात की दवा खिलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने राजीव पुत्र बड़का के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि राजीव ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद गर्भपात कराने की नीयत से उसे दवा खिलाई गई। दवा के सेवन के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने उसे पहले गुगरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने में फरार...