वाराणसी, जुलाई 4 -- लोहता, संवाद। लोहता पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म, जहर पिलाने के मामले में शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी कौशल राव को सिटकहवां मंदिर के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि उसने पीड़िता की मां और परिजनों से गाली-गलौज और मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार 15 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे नशे में कौशल राव महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसे जहर पिला दिया। उसकी नसें काट दीं। मौके पर पहुंचे परिजनों से उसने गाली-गलौज और मारपीट की। इसमें महिला का पुत्र घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देनी चाही तो उसने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद वह छत से कूदकर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने 18 जून को इनामी कौशल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिग...