दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाने के आरोपी चाचा-चाची गए जेल
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज। चौदह वर्षीय किशोरी को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश के आरोपी चाचा-चाची को शिवकुटी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। किशोरी के भाई ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपों के मुताबिक माता-पिता की मौत के बाद किशोरी अपने 17 वर्षीय भाई के साथ नाना के घर कांशीराम आवास विकास योजना तेलियरगंज में रहती थी। यहीं उसके चाचा-चाची भी रहते हैं। चाचा ने किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसे तरह-तरह की प्रताड़ना दी गई। आरोपी ने 28 मई की रात भी किशोरी से जबरन संबंध बनाए। इसी की शकायत पर 29 मई की शाम चाची ने उसे तेल डालकर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.