दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाकर मारने की कोशिश
प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। कांशीराम आवास विकास योजना तेलियरगंज निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी को दुष्कर्म के बाद मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसी युवती का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुष्कर्म का आरोप सगे चाचा पर है। किशोरी के भाई की तहरीर पर शिवकुटी थाने में आरोपी चाचा सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता के बड़े भाई के अनुसार वह दो भाई और एक बहन हैं। माता-पिता के न होने के कारण 17 वर्षीय छोटा भाई और 14 वर्षीय बहन नाना के घर कॉलोनी में रहते थे। मौसी से शादी होने के कारण उसके चाचा भी नाना के घर पर ही रहते हैं। आरोप है कि चाचा काफी समय से बहन के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत पर चाची मारपीट करने के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करती। कई-कई दिन भोजन नहीं देती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.