उरई, फरवरी 1 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक की महिला ने पुलिस अधीक्षक में शिकायत कर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। पीड़िता के अनुसार 1 जनवरी 2015 को गंभीर घटना घटित हुई थी। काफी समय बाद उसने साहस जुटाकर 22 जनवरी 2026 को कोतवाली उरई में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में राजेन्द्र नगर उरई निवासी दो लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दूसरा आरोपी पकड़ से बाहर है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। आरोपियों का कहना है कि पुलिस को पैसा दे दिया गया है, इसलिए उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। पीड़िता का बयान दर्ज हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस द्वारा विवेचना में तेजी नहीं लाई जा रही है। पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा ज...