रुडकी, मई 3 -- लक्सर, संवाददाता। खानपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में लापरवाही बरतने पर दो दिन पूर्व थानाध्यक्ष और दो सिपाहियों के खिलाफ एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की थी। जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को एक व्यक्ति ने कोतवाली खानपुर में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को कुछ युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। खानपुर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसी दौरान सूचना मिली कि ...