बाराबंकी, जनवरी 3 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज है। जेल से आने के बाद आरोपी व उसके परिजनों ने रास्ते में पीड़ित किशोरी को रोककर सुलह के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब दो साल पहले एक किशोरी के साथ गांव के ही शुभम तिवारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने में आरोपी भाग गया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शुभम तिवारी को जेल भेजा था। अब शुभम जेल से छूट कर आया है लेकिन उसकी हरकतें कम नहीं हुईं। किशोरी का आरोप है कि शुभम उसे आए दिन परेशान करता है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह...