कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर, संवाददाता। नजीराबाद क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक नामी होटल में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म के प्रयास मेंं पीड़िता के बयान हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस आरोपित को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मूलरूप से असम की रहने वाली युवती जीटी रोड स्थित एक नामी होटल में काम करती है। 19 मार्च की शाम बल्ली नाम के युवक ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया, फिर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। होटल के सुरक्षाकर्मियों के आने पर आरोपित भाग निकला। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती के मजिस्ट्रेटी बयान हो गए हैं। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है, जल्द ही वह पकड़ में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.