दुष्कर्म के प्रयास तीन के खिलाफ मुकदमा
आजमगढ़, मार्च 28 -- अतरौलिया। थाना क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रास्ते में तीन युवक उससे मारपीट करने के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। प्रतिरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिला ने इस घटना के संबंध में गोविंदपुर गांव निवासी निखिल, गंगेश और शनि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अतरौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.