फतेहपुर, मार्च 12 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सप्ताह भर पूर्व घर में सो रही एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी के चिल्लाने पर मौके पर चाकू छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। उलाहना देने पर आरोपी के भाई ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी थी। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने सप्ताह भर बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...