साहिबगंज, अप्रैल 7 -- उधवा। राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बोतलू टोला गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि बीते 8 जून 2022 को दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। पीड़िता ने श्रीबोस कुमार मंडल को कथित रूप से नामजद आरोपी बनाया था। घटना के बाद से ही उक्त आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.