दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि 16 अप्रैल को वादिनी द्वारा कोतवाली शहर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी प्रताप ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना पर गांव के बाहर से आरोपी प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग दुष्कर्म मामले में आरोपी की तलाश तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.