पीलीभीत, जुलाई 5 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि दो जुलाई की शाम खेत से घर लौटते समय गांव के ही एक युवक ने उसको पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसका देवर शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा, जहां आरोपी और उसके पिता ने उसके साथ लात-घूंसों और ईंट से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रकरण विवाद से संबधित था। आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...