प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अक्तूबर में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उस दौरान मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। उक्त मामले की जांच चौकी प्रभारी बेलखरनाथ अनुपम पटेल को मिली थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर गांव के पवन कुमार पुत्र अमरजीत और दूसरा विमलेश कुमार पुत्र रंजीत को रविवार देरशाम थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। सोमवार को दिलीपपुर पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, जिसे न्यायालय भेजकर वहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.