अमरोहा, मई 29 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा की विशेष पॉक्सो कोर्ट (द्वितीय) ने दुष्कर्म के एक मामले में तेजी दिखाते हुए बिजनौर के दोषी को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। इंसाफ की यह मिसाल महज सात महीने 21 दिन (231 दिन) में पूरी हुई। कोर्ट ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से 10 हजार रुपये पीड़िता को बतौर आर्थिक सहायता दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद, 231 दिन में फैसलामामले का विवरण मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा था। यहां एक किसान का परिवार रहता है। पांच जून 2025 की रात उनकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ...