नवादा, अप्रैल 30 -- दुष्कर्म के जुर्म में एक युवक को बीस वर्ष सश्रम कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई गई। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश धनंजय कुमार सिंह ने यह सजा बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खरांट गांव निवासी शंकर चौधरी को सुनाई। लोक अभियोजक मनोज कुमार सिंह ने अभियोजन पक्ष अदालत में रखा। मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या-71/21 से जुड़ा है। घटना 5 मार्च 21 की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार शंकर चौधरी गांव के ही एक घर में घुस कर एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया था। घटना के बाबत पीड़िता के बयान पर सम्बंधित थाना में कांड अंकित किया गया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल सश्रम कारावास घटना के गवाहों के द्वारा अदालत में दिए गए बयान के आधार पर न्यायाधीश ने शंकर चौधरी को दोषी पाते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 50 ...