दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना रेहरा बाजार पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस के मुताबिक 17 जून को एक महिला ने थाना रेहरा बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी लगभग 25 वर्षीय पुत्री 14 जून को दोपहर करीब 12 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बुद्धू उर्फ खुशबुद्दीन पुत्र हजरत अली ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान वादिनी के देवर ने आरोपी को देख लिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। शिकायत करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.