बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। देर शाम पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी गफ्फार अली निवासी मझमपुर थाना बेलडांगा, मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के विरुद्ध दुष्कर्म, पोस्को व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ उसी गांव में रह रहे पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ किया। बच्ची की हालत नाजुक देख परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बच्ची की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। ...