बस्ती, मई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि आरोपी मतलूम अहमद निवासी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। फरार आरोपी मतलूम अहमद को दबोच लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे, एसआई शिव कुमार यादव, हेड कांस्टेबल जय सिंह चौरसिया, धीरेन्द्र दूबे, मुन्ना लाल चौधरी, कांस्टेबल अमरजीत शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.