बलिया, अप्रैल 13 -- सुखपुरा। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को धेनुधरा निवासी विजय राम को बेरुआरबारी चट्टी के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले उसके खिलाफ बच्ची के साथ दुराचार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ रत्नेश कुमार दूबे, सिपाही राजकुमार यादव, हरिओम जायसवाल, मनीष यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...